रानीगंज :- रानीगंज शहर के प्रसिद्ध श्री श्री सीताराम जी मंदिर में आयोजित 'लड्डू गोपाल जी के संग फूलों की होली' एवं 'भजन संध्या' का भव्य कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। गुरुवार को आयोजित इस अलौकिक उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने-अपने लड्डू गोपाल को लेकर मंदिर पहुंचे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। फूलों की होली के दौरान भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। भजन संध्या में कलाकारों की मधुर प्रस्तुतियों से हुई। कोलकाता से आईं सुप्रसिद्ध भजन गायिका मन श्री जी और मनिका जी ने अपने भजनों से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। वहीं, गायक विवेक बगड़िया और दो बहनों श्रावणी नाग व दुर्गा नाग की सुमधुर प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस सफल आयोजन के लिए मंदिर समिति के सदस्य अभिषेक बगड़िया, प्रदीप सराया, सज्जन बाजोरिया, गोविंद लोहिया, हरि सोमानी और विजय छावछरिया ने सभी भक्तों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान प्रसाद वितरण की संपूर्ण व्यवस्था 'जीण माता सेवा समिति' द्वारा संभाली गई।

0 Comments