कोलकाता :- West Bengal Budget | Under the Lakshmi Bhandar scheme, the women beneficiaries will be entitled to an additional Rs 500 per month from February 2026 onwards. पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में चुनावी साल का अंतरिम बजट पेश किया। इस बजट में सरकार ने समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों के लिए कई बड़ी घोषणाओं का पिटारा खोल दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की महत्वाकांक्षी 'लक्ष्मी भंडार' (Lakshmir Bhandar) योजना के तहत दी जाने वाली मासिक राशि में 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ी हुई राशि फरवरी माह से ही प्रभावी होगी। इस घोषणा के बाद अब सामान्य वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये के स्थान पर 1,500 रुपये मिलेंगे, जबकि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की महिलाओं को मिलने वाली राशि 1,200 रुपये से बढ़कर 1,700 रुपये हो जाएगी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में वर्तमान में लगभग 2.21 करोड़ महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले किए गए इस बड़े बदलाव को तृणমূল सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' माना जा रहा है।
बजट में केवल महिलाएं ही नहीं, बल्कि सरकारी कर्मचारी और स्वास्थ्य कर्मी भी लाभान्वিত हुए हैं। वित्त मंत्री ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि की घोषणा की है। इसके साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली आशा (ASHA) कर्मियों के मासिक भत्ते में 1,000 रुपये की सीधी वृद्धि की गई है।
विधानसभा चुनावों से पहले पेश किए गए इस बजट को 'कल्याणकारी बजट' करार देते हुए सत्ता पक्ष ने इसे विकास और सशक्तिकरण का प्रतीक बताया है। वहीं, विपक्षी दलों ने इसे चुनावी लाभ के लिए की गई घोषणाओं का अंबार कहा है। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार अपनी सीमित वित्तीय स्थिति के बावजूद सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को प्राथमिकता देना जारी रखेगी।
.jpeg)

0 Comments