Durgapur में ADDA और Jai Balaji Group की पहल पर UPSC कोचिंग और ओल्ड एज होम का शिलान्यास

दुर्गापुर :- एक अनूठी पहल करते हुए आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (ADDA) और Jai Balaji Group के सहयोग से एमएएमसी (MAMC) गेस्ट हाउस में अत्याधुनिक UPSC कोचिंग सेंटर और ओल्ड एज होम की नींव रखी गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन ADDA के चेयरमैन कवि दत्त, दुर्गापुर नगर निगम के चेयरमैन अब्दुल कलाम आजाद इस्लाम, महकमा शासक सुमन विस्वास और Jai Balaji Group के निदेशक गौरव जाजोदिया की उपस्थिति में संपन्न हुआ।


इस अवसर पर ADDA के चेयरमैन कवि दत्त ने कहा कि कोलकाता के बाद राज्य में यह पहली ऐसी पहल है, जहाँ युवाओं के करियर और बुजुर्गों के आश्रय का एक साथ ध्यान रखा गया है। उन्होंने इस सामाजिक कार्य के लिए Jai Balaji Group के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इस केंद्र का विस्तार भी किया जाएगा।

वहीं, Jai Balaji Group के डायरेक्टर गौरव जाजोदिया ने कहा कि ADDA ने उन्हें इस सेवा कार्य का अवसर देकर गौरवान्वित किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि Jai Balaji Group अपने सामाजिक दायित्वों को निभाते हुए इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करेगा, ताकि स्थानीय छात्रों को UPSC की तैयारी के लिए बेहतर सुविधा मिल सके और बुजुर्गों को सम्मानजनक आशियाना प्राप्त हो।



Post a Comment

0 Comments