Dhanbad Jail में शूटर Aman Singh की गोली मारकर हत्या, Raju Jha हत्याकांड में नाम उछला था



आसनसोल :- कोयलांचल धनबाद से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। जहां धनबाद जेल में बंद शूटर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वह नीरज सिंह हत्या मामले में जेल में बंद था। जानकारी मिलते ही धनबाद डीसी, एसएसपी समेत तमाम आलाधिकारी जेल पहुंच गए हैं। मामले में पुलिस की छानबीन जारी है। चर्चित कोयला व होटल कारोबारी राजू झा हत्याकांड में भी अमन सिंह का नाम सामने आया था। राजू झा हत्याकांड की जांच कर रही पूर्व बर्दवान पुलिस की एसआईटी ने जेल में बंद अमन सिंह से पूछताछ की थी। अमन सिंह जेल में बैठक अपना गैंग चलाता था और रंगदारी वसूलने से लेकर सुपारी लेकर अपने गुर्गों से हत्या करवाता था। 

जिले के मंडल कारा में गैंगस्टर अमन सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में अमन सिंह की मौत की खबर आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमन सिंह के सिर में गोली मारी गई है। जिससे मौके पर ही अमन सिंह की मौत हो गई है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

जेल के भीतर मची अफरा-तफरी

घटना के बाद धनबाद मंडल कारा में अफरा तफरी का माहौल बन गया। पूरे मंडल कारा में इमर्जेंसी बेल बजने लगी। सूचना मिलते ही डीसी वरुण रंजन और एसएसपी संजीव कुमार मंडल कारा पहुंचे हैं। उनके साथ एसडीएम उदय रजक, सीटी एसपी, डीएसपी समेत दर्जनों अधिकारी पहुंचे हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पूरे जेल को पुलिस छावनी बना दिया गया है। सैकड़ों पुलिस जवानों को जेल में तैनात किया गया है।


 झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के पति और कांग्रेस नेता नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या का अभियुक्त यूपी का कुख्यात गैंगस्टर अमन सिंह धनबाद जेल में बंद था। उसे सात गोली मारी गई है। नीरज सिंह हत्याकांड में अमन सिंह झरिया के भाजपा विधायक संजीव सिंह के साथ अभियुक्त था। संजीव सिंह भी इस हत्याकांड में जेल में बंद हैं।

Post a Comment

0 Comments