आसनसोल :- ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन की तरफ से मंगलवार को आसनसोल रेल डिवीजन के डीआरएम कार्यालय के सामने भूख हड़ताल किया गया। काफी संख्या में यूनियन के सदस्य भूख हड़ताल में शामिल हुए। जहां नई पेंशन स्कीम रद्द करने व रेलवे में रिक्त पदों पर नई नियुक्ति समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। सोमवार को यूनियन के सदस्यों द्वारा आसनसोल रेलवे स्टेशन में भूख हड़ताल की गई थी।
इस बारे में ऑल इंडिया मेंस फेडरेशन के वर्किंग कमेटी के मेंबर सुबीर राय ने कहा के केंद्र सरकार द्वारा नई पेंशन स्कीम लागू की जा रही है। रेलवे के निजीकरण का प्रयास किया जा रहा है। रेलवे में रिक्त पदों में नई नियुक्तियां नहीं की जा रही हैं। इन्हीं सब मुद्दों के खिलाफ उनका संगठन पिछले लंबे समय से आंदोलन कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनके संगठन की तरफ से आसनसोल रेलवे स्टेशन और डीआरएम ऑफिस के बाद 11 जनवरी को कोलकाता के फेयरली में भूख को किया जाएगा। इसके बाद नई दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल सभा होगी। जिसमें यह फैसला लिया जाएगा की रेलवे कर्मचारी लगातार हड़ताल करेंगे या नहीं। उन्होंने कहा कि किसी भी पंजीकृत ट्रेड यूनियन द्वारा हड़ताल करने से पहले उस संगठन के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों से राय ली जाती है। उन्होंने बताया कि इन मुद्दों पर हड़ताल करने के लिए उनके संगठन के 90 प्रतिशत कर्मचारी राजी हैं।

0 Comments