DMC के प्रशासक बोर्ड के उपाध्यक्ष की मानवीय पहल, ठंड से ठिठुर रहे जरूरतमंदों को दिया कंबल

दुर्गापुर :- दुर्गापुर नगर निगम के वार्ड संख्या 13 अंतर्गत मेनगेट स्थित मां चंडी सेवा समिति कड़ाके की ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों की सहायता के लिए आगे आई है। समिति की ओर से रविवार को सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्गापुर नगर निगम के प्रशासक बोर्ड के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने हाथों से जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए। इससे पहले, धर्मेंद्र यादव ने शनिवार की रात को भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया था और कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे कई असहाय लोगों को कंबल प्रदान किए। उनकी इस मानवीय पहल को जमकर सराहना मिली हैं। 


इस अवसर पर उपस्थित प्रशासक बोर्ड के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि ठंड के इस मौसम में असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सबसे बड़ी मानवता है। मैं मां चंडी सेवा समिति के इस प्रयास की सराहना करता हूँ, जो सेवाभाव से ऐसे नेक काम को अंजाम दे रही है। समाज के हर सक्षम व्यक्ति और संस्था को इस तरह की पुनीत पहल में आगे आना चाहिए ताकि कोई भी व्यक्ति इस कड़ाके की सर्दी में ठिठुरने को मजबूर न हो। हम प्रशासन की ओर से भी लगातार यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि ठंड से किसी को परेशानी न हो। समिति के इस प्रयास से कंबल पाने वाले सैकड़ों जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत की मुस्कान दिखी।

Post a Comment

0 Comments