सिलीगुड़ी :- Mahakal Mahati rath Temple Siliguri : Chief Minister Mamta Banerjee ने शुक्रवार को माटीगाड़ा में 'हर हर महादेव' के जयघोष और शंखध्वनि के बीच भव्य महाकाल महातीर्थ मंदिर का शिलान्यास किया। 17.41 एकड़ भूमि पर बनने वाला यह मंदिर विश्व के सबसे बड़े शिव मंदिरों में से एक होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बताया कि मंदिर परिसर में 216 फीट ऊंची दुनिया की सबसे ऊंची महाकाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसमें मुख्य ब्रोंज मूर्ति 108 फीट की होगी।

मंदिर परिसर में प्रतिदिन कम से कम 1 लाख श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। इस कॉम्प्लेक्स में मुख्य मंदिर के साथ-साथ 'महादर्शन' के लिए विश्व की सबसे ऊंची महाकाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसकी कुल ऊंचाई 216 फीट होगी। इसमें मुख्य ब्रोंज (कांस्य) की मूर्ति 108 फीट की होगी, जिसे 108 फीट ऊंचे आधार (बेस) पर स्थापित किया जाएगा। मंदिर के साथ एक महाकाल संग्रहालय और सांस्कृतिक हॉल भी बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, मंदिर के पूर्व और पश्चिम दिशा में दो नंदी गृह होंगे। मंदिर की सीमा के साथ 12 अभिषेक लिंग मंदिर बनाए जाएंगे, जिनमें पूरे भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतिरूप स्थापित होंगे। मंदिर में दो प्रदक्षिणा पथ होंगे, जहाँ से एक समय में 10 हजार भक्त आवाजाही कर सकेंगे। मंदिर के चारों कोनों पर चार देवताओं का वास होगा: दक्षिण-पश्चिम में गणेश, उत्तर-पश्चिम में কার্তিক, उत्तर-पूर्व में शक्ति और दक्षिण-पूर्व में विष्णु-नारायण विराजमान होंगे।
परिसर में दो बड़े सभा मंडप होंगे, जहाँ प्रतिदिन 6 हजार से अधिक लोग बैठ सकेंगे। यहाँ महाकाल की कथाओं और उनकी महिमा को प्रदर्शित किया जाएगा। मंदिर में रुद्राक्ष और अमृत कुंड भी होंगे, जहाँ से भक्त अभिषेक का पवित्र जल अपने घर ले जा सकेंगे। इसके अलावा, मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण केंद्र, स्मारिका (स्युवेनियर) की दुकान, कैफेटेरिया और डाला कॉम्प्लेक्स की सुविधा होगी। पुजारियों के रहने की व्यवस्था भी मंदिर परिसर में ही की जाएगी। मंदिर के शिलान्यास मंच से ममता बनर्जी ने संकल्प दोहराते हुए कहा, "मैंने बंगाल को नंबर एक बनाने का जो वादा किया है, उसे पूरा करके ही दम लूंगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं पंचांग देखकर ही 4:15 बजे के शुभ मुहूर्त पर यहाँ आई हूँ। यहाँ 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतिरूप और भव्य सांस्कृतिक हॉल बनाया जाएगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों की तरह हम अत्याचार नहीं करते, बल्कि सर्वधर्म सद्भाव में विश्वास रखते हैं। इस दौरान उन्होंने उत्तर बंगाल को 6 नई वोल्वो बसों का उपहार दिया और एथलीट स्वप्ना बर्मन को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जैसे कालीघाट और दक्षिणेश्वर का विकास हुआ, वैसे ही इस महातीर्थ को भी विश्व स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी।
0 Comments