प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन रानीगंज शाखा के अध्यक्ष ओमप्रकाश बाजोरिया ने बताया कि इस वर्ष का मुख्य आकर्षण कोलकाता से आ रही विशेष टीम द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और 'फूलों की होली' होगी। इसके साथ ही मारवाड़ी परंपरा के अनुरूप केसरिया ठंडाई और विशेष अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने मारवाड़ी समाज के सभी परिवारों से अपील की है कि वे इस उत्सव में सपरिवार बड़ी संख्या में शामिल होकर आपसी भाईचारे और सौहार्द के इस पर्व को यादगार बनाएं। प्रेस वार्ता के दौरान मारवाड़ी सम्मेलन के सचिव विमल अग्रवाल, मुख्य सलाहकार राजेंद्र प्रसाद खेतान, प्रोजेक्ट चेयरमैन अनिल लोहारूवाला, अमित बजाज, कोषाध्यक्ष अनिल तोडानी, विमल लोहिया और सुनील खेतान सहित अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं।

0 Comments