ADPC में बड़ा फेरबदल, 19 थाना और पुलिस फाड़ी प्रभारियों का तबादला

रानीगंज (राम बाबू यादव) :- पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की आहट के बीच पुलिस प्रशासन में फेरबदल का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में मंगलवार, 27 जनवरी 2026 को आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (ADPC) में व्यापक स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए गए। पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी द्वारा जारी आदेश संख्या 282/2026 के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर (SI) रैंक के 19 पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कई थानों के ओसी (O/C) और पुलिस फाड़ियों के प्रभारी (I/C) बदले गए हैं।


आदेश के अनुसार, हीरापुर थाने के ओसी तन्मय रॉय को पांडबेश्वर थाने का ओसी नियुक्त किया गया है, जबकि उनके स्थान पर एनटीएस थाने की ओसी नसरीन सुल्ताना को हीरापुर थाने की कमान सौंपी गई है। इसी प्रकार, फरीदपुर थाने के ओसी बिजय दलपति को कोकओवन थाने भेजा गया है और केंडा पीपी के प्रभारी लक्ष्मीनारायण दे अब फरीदपुर थाने के नए ओसी होंगे। सांतोरिया आईसी के प्रभारी शेख रियाजउद्दीन को एनटीएस थाने का ओसी और पंजाबी मोड़ आईसी के प्रभारी करतार सिंह को आसनसोल उत्तर थाने का ओसी बनाया गया है। वहीं, पांडबेश्वर थाने के ओसी रहे मानाब घोष को अब आसनसोल दक्षिण पीपी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण तबादलों में मनोरंजन मंडल को एसबी से बुदबुद थाने का ओसी, अखिल मुखर्जी को नियामतपुर आईसी से अंडाल थाने का ओसी और मेघनाद मंडल को अंडाल थाने से बराकर पीपी का प्रभारी बनाया गया है। 

कोकओवन थाने के ओसी मोहम्मद मैनुल हक अब पंजाबी मोड़ आईसी की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा, पार्थ प्रतिम चक्रवर्ती को कन्यापुर आईसी से चुरुलिया ओपी, मिहिर कुमार दे को बिधाननगर ओपी से केंदा पीपी, और मदन मोहन दत्ता को फरीदपुर आईसी से जहांगीरी मोहल्ला टीओपी भेजा गया है। उखड़ा ओपी की प्रभारी शिउली मंडल अब कन्यापुर आईसी की प्रभारी होंगी, जबकि शिलादित्य बनर्जी फरीदपुर आईसी और सुशोभन बनर्जी बिधाननगर ओपी के नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। अंत में, परिमल बिस्वास को नीमतपुर आईसी और बिनॉय दास को सांकतोरिया आईसी का नया प्रभारी बनाया गया है।

Post a Comment

0 Comments