आसनसोल :- शहर को जाम मुक्त बनाने की दिशा में प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी ट्रैफिक पीवीजी सतीश ने बस एसोसिएशन के साथ बैठक में जानकारी दी कि क्षेत्र के 99 प्रतिशत टोटो (ई-रिक्शा) का पंजीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। अब अगले कुछ महीनों के भीतर इन सभी टोटो के लिए निश्चित रूट आवंटित कर दिए जाएंगे। डीसी ट्रैफिक ने आश्वस्त किया कि टोटो के रूट तय होने से शहर की यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित होगी और बस मालिकों की शिकायतें भी दूर हो जाएंगी। बैठक में मौजूद आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया ने परिवहन कर्मियों से यात्रियों के साथ शालीन व्यवहार करने की अपील की। वहीं, बस एसोसिएशन ने लंबी दूरी की बसों को काली पहाड़ी स्थित नए स्टैंड से चलाने का प्रस्ताव रखा ताकि शहर के भीतर दबाव कम हो सके। पुलिस प्रशासन टोटो के रूट आवंटन के साथ इन प्रस्तावों पर भी गंभीरता से विचार कर रहा है।


0 Comments