आसनसोल/दुर्गापुर :- मंगलवार को आसनसोल जिला न्यायालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल और फोन प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और पूरे न्यायालय क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते (Bomb Squad) ने अदालत की हर मंजिल और वकीलों के चैंबरों की सघन तलाशी ली। डीसी सेंट्रल ध्रुव दास भी मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर कुंडू ने बताया कि इस धमकी के बाद से वकीलों और मुवक्किलों के बीच दहशत का माहौल है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर परिसर में आवाजाही सीमित कर दी है। हालांकि, अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल के स्रोत की जांच कर रही हैं। फिलहाल पूरे कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है। शुरुआती तौर पर बताया जा रहा है कि यह धमकी भरा संदेश तमिलनाडु से आया था। लेकिन किसने भेजा और इसके पीछे उसकी मंशा क्या थी अभी तक यह साफ नहीं हो सका है।
वहीं दूसरी तरफ दुर्गापुर अनुमंडल अदालत में भी बम की धमकी को लेकर हड़का मच गया और अदालत परिसर को खाली करवा कर तलाशी ली गई। घटना की सूचना पाकर एसीपी सुबीर राय भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस घटना को लेकर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा।




0 Comments