रानीगंज :- संत निरंकारी मंडल की ओर से 'प्रोजेक्ट अमृत' के चौथे चरण के तहत जल संरक्षण की दिशा में कदम आगे बढ़ाए हैं। इसी कड़ी में रानीगंज के बरदही तालाब की साफ सफाई के साथ जल संरक्षण की पहल की गई। संत निरंकारी मंडल के सदस्यों ने तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया। जिसका मुख्य उद्देश्य "स्वच्छ जल, स्वच्छ मन" के संकल्प को साकार करना था।
संत निरंकारी मिशन ने वर्ष 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत प्रोजेक्ट अमृत की शुरुआत की थी। यह मिशन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से जल संरक्षण और जलाशयों की सफाई को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया था। इस पहल के तहत देशभर में समुद्र तटों, नदियों, झीलों, तालाबों, कुओं और नालों की सफाई की जा रही है। इस पहल को समाज के सभी वर्गों से सराहना मिली है।
इस अवसर पर संत निरंकारी मंडल रानीगंज शाखा के प्रतिनिधि दिलीप सिंह ने कहा कि संत निरंकारी मिशन ने प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत स्वच्छ जल स्वच्छ मन अभियान के चौथे चरण का शुभारंभ किया गया। यह विशाल अभियान देश भर में 1500 से ज्यादा स्थान पर एक साथ आयोजित किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज को यह अनुभूति करना है कि जल केवल संसाधन नहीं जीवन का आधार और ईश्वर की अमूल्य देन है, जिसकी रक्षा करना प्रत्येक मानव का नैतिक कर्तव्य है।


0 Comments