CM ममता बनर्जी ने 20 नई CNG SBSTC बसों का किया वर्चुअल उद्घाटन


दुर्गापुर :- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को वर्चुअल माध्यम से दक्षिण बंगाल राजकीय परिवहन निगम (SBSTC) की 20 नई सीएनजी बसों का उद्घाटन कर राज्य की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ी पहल की है। दुर्गापुर के सिटी सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के श्रम मंत्री मलय घटक सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। ये बसें दक्षिण बंगाल के 10 महत्वपूर्ण मार्गों पर चलेंगी, जिनमें कोलकाता, दीघा, आसनसोल, झाड़ग्राम और बांकुड़ा जैसे व्यस्त रूट शामिल हैं। 


परिवहन निगम के अनुसार, इन बसों के परिचालन से यात्रियों को न केवल सस्ता और सुगम सफर मिलेगा, बल्कि प्रदूषण में भी कमी आएगी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री मलय घटक ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीब आदमी वंदे भारत जैसी महंगी ट्रेनों का किराया नहीं दे सकता, इसलिए राज्य सरकार लगातार किफायती बस सेवाएं बढ़ा रही है। समारोह में जिलाधिकारी पन्नामबलम एस, विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती और एसबीएसटीसी के चेयरमैन सुभाष मंडल समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments