Narayana School के 9 वीं की छात्र की रहस्यमय ढंग से मिला लटकता हुआ शव

 अंडाल:    दुर्गापुर महकमा के अंडाल क्षेत्र स्थित  Narayana School   के 9 वीं कक्षा के छात्र का शव रहस्यमय ढंग से लटकता हुआ हाॅस्टल से पाया गया। इस घटना ने समुचे इलाके में सनसनी फैला दी। अभी इस बात की सरकारी रुप में पुष्टी नहीं हुयी है कि 9 वीं की छात्र ने स्वंय फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है या फिर इसके पीछे कोई अन्य रहस्य छुपा हुआ है। मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की गंभीरता से तहकीकात कर रही है। 

पुरुलिया जिले के नितुरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले मजिद अंसारी लगभग 4 सालों से  Narayana School   के हाॅस्टल में रहकर अध्ययन करता था। बुधवार 4 बजे के दरमियान माजिद अंसारी के परिजनों के पास स्कूल से फोन आता है कि माजिद की तबीयत खराब है। उसे दुर्गापुर के हेल्थ वल्र्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बात सुनकर परिजन आनन-फानन में हेल्थ वल्र्ड अस्पताल पहुंचे। जहां पर उसने अपने बेटे को मरा पाया। मृतक माजिद अंसारी के चाचा मालिक स्तार अंसारी ने कहा कि स्कूल प्रबंधन हमे कुछ भी नहीं बताया। बस इतना कहा कि गले में दर्द है, आप लोग जल्द आ जाइए। इसके बाद यह घटना हमारे सामने आयी। मृतक छात्र के चाचा ने कहा कि इसदिन सुबह ही घर वालों से बातचीत भी हुयी है। उसने कहा कि गले में दर्द है। हमारे क्षेत्र के और दो बच्चे साथ पढ़ते है। वो दोनो क्लास करने गए, परन्तु माजिद हाॅस्टल में ही रह गया।

 इस सदमे को सहन नहीं कर पा रहे पिता मुबारक अंसारी का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। उसने बस इतना ही कहा कि समुचे रुप में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही है। जब सुबह से ही बच्चा परेशान था तो इस पर शिक्षकों को ध्यान देना चाहिए। केवल पैसा लेने के लिए स्कूल बना हुआ है। पैसा के लिए बार-बार फोन आता है और जिम्मेदारी नाम की कोई चीज नहीं। 

घटना की सूचना पाकर मौके पर एसीपी दीप कुमार दास, अंडाल थाना प्रभारी अखिल मुखर्जी एवं अन्य पुलिस अधिकारी स्कूल पहुंचे और घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस इस मामले में अभी कुछ नहीं कह पायी। पुलिस का कहना है कि समुचे पहलुओं की बारिकी से छानबीन की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments