बशीरहाट :- पूर्व फुटबॉलर और पूर्व विधायक दीपेंदु विश्वास ने रविवार को भाजपा छोड़ एक बार फिर अपनी पुरानी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में घर वापसी की। बशीरहाट सांगठनिक जिला टीएमसी कार्यालय में विधायक सप्तर्षि बंद्योपाध्याय और जिला अध्यक्ष बुरहानुल मुकाद्दिम (लिटन) की उपस्थिति में उन्होंने विधिवत सदस्यता ली। दीपेंदु के साथ कांग्रेस, भाजपा, माकपा और आईएसएफ के 28 अन्य कार्यकर्ता भी टीएमसी में शामिल हुए।
दीपेंदু विश्वास 2016 में बशीरहाट दक्षिण से टीएमसी विधायक रहे थे, लेकिन 2021 में टिकट न मिलने पर वे भाजपा में चले गए थे। हालांकि, चुनाव नतीजों के बाद से ही वे सक्रिय राजनीति से दूर थे और लंबे समय से वापसी की राह देख रहे थे। 2026 विधानसभा चुनाव से पहले उनकी वापसी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विधायक सप्तर्षि ने कहा कि एक प्रसिद्ध फुटबॉलर और पूर्व विधायक के जुड़ने से पार्टी और अधिक मजबूत होगी। हालांकि, आगामी चुनाव में उन्हें टिकट मिलेगा या नहीं, इस पर नेतृत्व ने फिलहाल चुप्पी साधी है।

0 Comments