रानीगंज :- रानीगंज के राजाबांध इलाके में गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस नेता इंतखाब खान के नेतृत्व में कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सोहराब अली उपस्थित हुए, जिन्होंने अपने हाथों से क्षेत्र के लगभग 370 गरीब और जरूरतमंद लोगों को भीषण ठंड से राहत देने के लिए कंबल प्रदान किए। इस सेवा कार्य के दौरान मोहम्मद इम्तियाज, कैसर हयात, शौकत खान, आफताब जलाल और खुर्शीद आलम सहित तृणमूल कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सोहराब अली ने मानवीय सेवा के साथ-साथ राजनीतिक मुद्दों पर भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा और निर्वाचन आयोग पर तीखा हमला बोला। पूर्व विधायक सोहराब अली ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग एसआईआर के जरिए आम जनता को बेवजह परेशान कर रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से नोटिस भेजे जा रहे हैं और दस्तावेज़ों की जांच के नाम पर लोगों को कतारों में खड़ा किया जा रहा है, वह स्पष्ट रूप से जनता को डराने और मतदाता सूची से नाम काटने की एक सोची-समझी रणनीति है। लेकिन तृणमूल कांग्रेस इस साजिश को सफल नहीं होने देगी।


0 Comments