होली विशेषांक पत्र के विमोचन कार्यक्रम में पहुंचे ADDA के चेयरमैन कवि दत्त ने गीत गाकर सभी का दिल जीता

रानीगंज :- रविवार की शाम पब्लिक टाइम्स कार्यालय के अपर तल्ला स्थित शांति भवन के हॉल में Public Times एवं Society Review Times के संयुक्त बैनर तले होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। Public Times एवं S.R.Times हर वर्ष होली उत्सव को सामने रखकर ठीक रंग खेलने के दो दिन पूर्व होली मिलन का आयोजन करती आ रही है। इस होली मिलन का केन्द्र बिंदु रहता है साप्ताहिक समाचार पत्र Society Review Times अर्थात S.R.Times के होली विशेषांक का विमोचन। इस होली विशेषांक में ‘बुरा न मानो-होली है’ को सामने रखकर पश्चिम बर्दवान के चुनिंदा राजनीतिक नेता एवं रानीगंज शहर के चुनिंदा लोगों के नामों पर विशेष उपाधि से सम्मानित किया जाता है। इस होली विशेषांक समाचार पत्र का इंतजार शहर वासी पूरे उत्साह के साथ करते है। एक-एक नामों के पदवी को बेहद रोचक ढंग से आनंद लेते है। 

इसी होली विशेषांक के विमोचन कार्यक्रम में मुख्य रुप से एडीडीए के चेयरमैन कवि दत्त, उद्योगपति राम कुमार सारदा, जाने-माने व्यवसायी उमेश डोकानिया, रानीगंज चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप बाजोरिया, रानीगंज स्पोर्टस एसेम्बली के पूर्व अध्यक्ष सतीश खेमका, राॅयल केयर अस्पताल के डायरेक्टर सतीश बगाड़िया, एलआरवी के डायरेक्टर बिजय कुमार तोदी, युवा व्यवसायी संजीव केजरीवाल, एन.के होटल के डायरेक्टर राजा ओबेराॅय मुख्य रुप से उपस्थित थे। सर्वप्रथम एडीडीए के चेयरमैन कवि दत्त को अमित बगाड़िया ने उत्तरीय पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद अन्य अतिथियों को कार्यक्रम में उपस्थित पीयूष बाजोरिया, कमल नयन झुनझुनवाला, पवन बाजोरिया, संदीप खेतान, मनोज केसरी, बिष्णु अग्रवाल व श्रवण कानोड़िया ने उत्तरीय पहनाकर सहर्षपूर्ण सम्मानित किया। अनिष पोद्दार, बबलू सिंह समेत अन्य ने इस होली विशेषांक को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। दूसरे दिन यानी सोमवार की प्रातः रानीगंज के रोबिन सेन स्टेडियम में प्रातः भ्रमणकारी माॅर्निंग वाॅकर फैमिली एवं योगा ग्रुप के वरिष्ठ सदस्यों ने होली विशेषांक के विमोचन के पाठ का हिस्सा बने। इस दिन प्रातः आक्रमणकारियों के बीच भी होली विशेषांक पत्र में दिए गए उपाधियों को लेकर एक-दूसरे का आनंद उठाते नजर आए।

कार्यक्रम में आसनसोल दुर्गापुर डेवलपमेंट अथॉरिटी (ADDA) के चेयरमैन कवि दत्त मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी सुरीली आवाज में गजल गाकर समां बांध दिया। 

वहीं, प्रसिद्ध उद्योगपति राम कुमार सारदा ने शायराना अंदाज में अपनी बात रखते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। चार्टर्ड अकाउंटेंट उमेश डोकानिया ने भी इस अवसर पर अपनी मंगलकामनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि उनकी यही प्रार्थना है कि रंगों का यह त्योहार हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि लाए और सभी की होली मंगलमय बीते।

रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान ने सोसाइटी रिव्यू टाइम्स के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति के संपूर्ण व्यक्तित्व को चंद शब्दों या एक उपाधि में पिरोना बेहद कठिन कार्य है, लेकिन सोसायटी रिव्यू टाइम्स ने अपनी मेहनत से इसे बखूबी कर दिखाया है। उन्होंने आगे कहा कि 'बुरा न मानो होली है' के तहत शख्सियतों को उपाधियां देना एक पुरानी और गौरवशाली परंपरा है, जिसे सोसाइटी रिव्यू टाइम्स ने जीवंत रखा है।

प्रदीप बाजोरिया ने कहा कि पिछले कई वर्षों से सोसाइटी रिव्यू टाइम्स का होली विशेषांक समाज को एक सूत्र में बांधने का सराहनीय प्रयास कर रहा है। वहीं कौशल सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि हर साल सोसाइटी रिव्यू टाइम्स के होली विशेषांक विमोचन समारोह में कुछ नया और उत्साहजनक देखने को मिलता है। 

इस गरिमामयी मंच पर सतीश खेमका, राजा ओबेरॉय और संजीव केजरीवाल जैसी गणमान्य हस्तियां भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने विशेषांक के सफल विमोचन पर अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Post a Comment

0 Comments