'आसनसोल महिला उद्योग' ने दोल उत्सव पर निकाली प्रभात फेरी


आसनसोल :- रंगों के त्योहार होली और दोल उत्सव के पावन अवसर पर आसनसोल महिला उद्योग द्वारा भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। संस्था की प्रमुख सुदेष्णा घटक के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय रवींद्र भवन से हुई। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने अपकार गार्डन समेत शहर के विभिन्न मार्गों की परिक्रमा की और अंत में पुनः रवींद्र भवन पहुँचकर समापन किया। इस अवसर पर सुदेष्णा घटक ने बताया कि कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर ने शांतिनिकेतन में जिस सांस्कृतिक विरासत और डोल उत्सव की परंपरा को शुरू किया था, संस्था उसी मार्ग पर चलकर हर वर्ष यह आयोजन करती है। इस वर्ष भी स्थानीय निवासियों ने भारी उत्साह के साथ इसमें हिस्सा लिया। गीत-संगीत और गुलाल के साथ मनाए गए इस उत्सव ने पूरे क्षेत्र को शांतिनिकेतन के रंग में रंग दिया।

Post a Comment

0 Comments