CM ममता बनर्जी के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में शुभेंदु अधिकारी अधिकारी ने मनाई होली

कोलकाता :- पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर पहुंचे। दोल उत्सव (होली) के अवसर पर उन्होंने भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अबीर खेलकर त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि नास्तिकता और छद्म धर्मनिरपेक्षता का नाश हो। मैं प्रार्थना करता हूं कि पश्चिम बंगाल में हिंदू सुरक्षित रहें। उन्होंने 'हिंदू-हिंदू भाई-भाई' के नारे भी लगाए और भक्ति गीत गाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। 


विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी की भवानीपुर में बढ़ती सक्रियता ने राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज कर दी हैं। हाल ही में उन्होंने यहाँ एक 'वार रूम' भी बनाया है और लगातार बैठकें कर रहे हैं। चर्चा है कि क्या आगामी विधानसभा चुनाव में शुभেন্দু खुद ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर से चुनावी मैदान में उतरेंगे? डोल उत्सव के बहाने समर्थकों के बीच उनकी मौजूदगी ने इस कयासबाजी को और हवा दे दी है।

Post a Comment

0 Comments