Durgapur में युवक की बेरहमी से हत्या, इलाके में भारी तनाव


दुर्गापुर :- दुर्गापुर अंतर्गत पलाशडीहा के दक्षिण आदिवासी पाड़ा में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ असामाजिक गतिविधियों का विरोध करने पर गोपाल दास नामक एक युवक की पेड़ काटने वाली कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, विवाद की शुरुआत शनिवार शाम को हुई जब आरोपी विजय टुडू नशे की हालत में इलाके में गाली-गलौज और हंगामा कर रहा था। गोपाल दास ने जब उसकी इन हरकतों का विरोध किया, तो आरोपी ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। रविवार सुबह जब पुलिस जांच के लिए पहुंची, तो स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। 

ग्रामीणों का आरोप है कि विजय पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहा है, लेकिन हर बार वह पुलिस की गिरफ्त से छूट जाता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी विजय टुडू को गिरफ्तार कर लिया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Post a Comment

0 Comments