Durgapur के चिल्ड्रेन पार्क के पास भीषण आग लगने से मची अफरा तफरी


दुर्गापुर :- औद्योगिक शहर दुर्गापुर के सिटी सेंटर इलाके में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शिशुसाथी शिशु उद्यान (चिल्ड्रन पार्क) के पास अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में पार्क के आसपास स्थित कई छोटे-बड़े पेड़ जलकर खाक हो गए।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, उद्यान से सटे इलाके में अचानक आग की लपटें उठती देख लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। खबर मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुँची और दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

प्राथमिक अनुमान के तौर पर माना जा रहा है कि इलाके में जमा सूखे पत्तों में किसी वजह से चिंगारी सुलगी और उसने विकराल रूप ले लिया। हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। इस घटना के कारण इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Post a Comment

0 Comments