आसनसोल :- आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में मंगलवार को भव्य दोल उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बर्णपुर रोड से त्रिवेणी मोड़ तक एक विशाल प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। अबीर-गुलाल और सांस्कृतिक गीतों के साथ विधायक ने क्षेत्रवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
उत्सव के दौरान पत्रकारों से मुखातिब होते हुए विधायक अग्निमित्रा पाल ने कहा कि दोल उत्सव सौहार्द और एकजुटता का प्रतीक है, लेकिन आज पश्चिम बंगाल की स्थिति इसके विपरीत है। उन्होंने राज्य सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। विधायक ने जोर देकर कहा कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हिंसा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। वर्तमान अराजकता के कारण जनता में भारी आक्रोश है।


0 Comments