झाड़ग्राम से ममता तृणमूल कांग्रेस नेता अजित महतो गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप


झाड़ग्राम :- झाड़ग्राम में ममता गुट के तृणमूल नेता अजित महतो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुरुवार रात करीब 2 बजे उन्हें उनके घर से उठाया गया। उन पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे लेने का आरोप है, हालांकि परिवार का कहना है कि ममता तृणमूल से जुड़े होने के कारण उन्हें झूठे केस में फंसाया गया है। अजित ने 2026 के विधानसभा चुनाव में गोपीबल्लभपुर सीट से तृणमूल उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा के राजेश महतो से 26 हजार से अधिक वोटों से हार गए थे। चुनाव के बाद तृणमूल के ममता और ऋतब्रत दो खेमों में बंटने के बाद भी अजित कालीघाट खेमे के साथ रहे। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को अजित को झाड़ग्राम अदालत में पेश कर हिरासत में लेकर पूछताछ की मांग की गई। शिकायत झाड़ग्राम के बाछुरडोबा निवासी सजल दास ने की है। आरोप है कि वन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 2024 से 2026 के बीच चार किस्तों में करीब 10 लाख रुपये लिए गए, लेकिन नौकरी नहीं मिली। पैसे वापस मांगने पर धमकी देने का भी आरोप है। परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आधी रात को सब्बल से दरवाजा तोड़कर अजित को गिरफ्तार किया।

Post a Comment

0 Comments