जामुड़िया :- आगामी काली पूजा और छठ पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए शनिवार को जामुड़िया थाना सभागार में शांति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित सभी काली पूजा कमेटी और छठ उत्सव कमेटी के सदस्यों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा। तेज आवाज वाले पटाखे फोड़ने पर रोक रहेगी, डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचने की हिदायत दी गई। नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
इस अवसर पर एसीपी सेंट्रल-2 बिमान कुमार मिर्धा, सीआई मानस दास, जामुड़िया थाना प्रभारी सोमेंद्रनाथ सिंह ठाकुर, श्रीपुर फांड़ी प्रभारी मेहराज अंसारी, केंदा फांड़ी प्रभारी मदनमोहन दत्त सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और सभी कमेटियों को प्रशासन का सहयोग करना होगा।



0 Comments