रानीगंज: देवीपक्ष के शुभारंभ और महालया के पावन दिन शनिवार को, जब पूरा बंगाल 'माँ दुर्गा के आगमन' की तैयारी में जुटा था, तब Lions Club of Raniganj की महिला Wing ‘GARIMA’ ने मानवता और मातृ-शक्ति के सम्मान की एक अनूठी मिसाल पेश की। Lions Club Raniganj के प्रांगण में इस सेवा कार्यक्रम तहत कुल 107 गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को नई साड़ी और मिठाई के Packet वितरित किए गए। दुर्गापूजा के अवसर पर यह केवल साड़ी वितरण नहीं था, यह था नारी शक्ति द्वारा नारी के सम्मान का भाव। Garima Wing की महिलाओं ने खुद अपने हाथों से एक-एक महिला को साड़ी पहनने का एहसास और मिठास का तोहफा दिया।* साड़ी पाकर महिलाओं के चेहरे पर जो मुस्कान आई, वही असली Mahalaya की खुशी थी। इस पुनीत अवसर पर President,(Raniganj Lions Club) Lion Sajjan Tibrewal, Chairperson (Garima) Madhu Shaw, Coordinator- Priti Khaitan,Project Chairperson-Sunita Kheria, Anita Kheria, Durga Saraf,Treasurer-Ravinder Singh, इसके अलावा Sushil Ganeriwal, Rajesh Jindal, Swapan Loyaka सहित Garima की सभी सभी सदस्य उपस्थित थे। गरिमा की सभी ने कहा - “दुर्गा पूजा केवल पंडाल और रोशनी का त्योहार नहीं, यह माँ के रूप में हर नारी का सम्मान करने का पर्व है। अगर हमारे प्रयास से 107 माताओं-बहनों के घर में भी पूजा की खुशी पहुंचती है, तो यही हमारी सबसे बड़ी सेवा है।” *Lions Club Raniganj और Garima Wing ने देवीपक्ष की शुरुआत पर इस तरह का आयोजन कर समाज को यह संदेश देता है कि *उत्सव की असली रोशनी तब है, जब कोई भी वंचित न रहे।*

0 Comments