Durgapur में पुलिस ने किया मंडपों का निरीक्षण, Kalipuja मेले में बड़े झूले पर रोक ! हादसा रोकने के लिए पुलिस अलर्ट


दुर्गापुर :- कालीपूजा के दौरान किसी तरह का हादसा न हो, इसके लिए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को पुलिस अधिकारियों ने दुर्गापुर के कई पूजा मंडपों का निरीक्षण किया।दुर्गापुर के इस्पात नगरी, सिटी सेंटर इलाके में हर साल कालीपूजा पर बड़े बजट की पूजाएं होती हैं और मंडपों के पास मेले लगते हैं। भीड़ में बच्चे और परिवार बड़ी संख्या में आते हैं, इसलिए सुरक्षा बड़ी चुनौती होती है। इसी को देखते हुए पुलिस ने पूजा कमेटियों को बड़े नागरदोला और नाव वाले झूले जैसे खतरनाक राइड्स न लगाने का निर्देश दिया है, ताकि हादसे से बचा जा सके। 


गुरुवार को डीसीपी (पूर्व) रासप्रीत सिंह ने दुर्गापुर थाने की पुलिस के साथ कई मंडपों का दौरा किया। उन्होंने पूजा की तैयारी देखी और कमेटियों को भीड़ नियंत्रण, आने-जाने के रास्ते और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि पूजा के दिनों में कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए अभी से तैयारी तेज कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments