दुर्गापुर :- दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित मैक्स मूलर पथ इलाके में एक महिला का बैग छीनकर बाइक से भागने वाले बदमाश को पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शेख ताहेरुद्दीन के रूप में हुई है, जो पलाशडीहा मस्जिदपाड़ा का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने महिला से बैग छीनकर बाइक से फरार होने की कोशिश की। उसी समय ड्यूटी पर तैनात सिटी सेंटर चौकी की पुलिस की नजर उस पर पड़ी और पुलिस ने तुरंत बाइक का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस को पीछे आता देख आरोपी ने सोनार तोरी इलाके में छीना हुआ बैग फेंक दिया और भागने लगा, लेकिन पुलिस ने हार नहीं मानी। आखिरकार गांधी मोड़ के पास नेशनल हाईवे पर घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा गया। यह पूरी कार्रवाई सिटी सेंटर चौकी प्रभारी गोपाल पात्रा के नेतृत्व में हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



0 Comments