दुर्गापुर :- लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। तैयारियों का जायजा लेने दुर्गापुर के विभिन्न छठ घाटों का शुक्रवार को अधिकारियों ने दौरा किया। इस दौरान दुर्गापुर के महकमा शासक (एसडीएम) अंकिता अग्रवाल, डीसीपी रासप्रीत सिंह, दुर्गापुर नगर निगम के कमिश्नर अबुल कलाम आजाद समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कुमारमंगलम पार्क स्थित छठ घाट यानी तालाब के चारों ओर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाट पर पर्याप्त रोशनी, चेंजिंग रूम और सुचारू प्रवेश मार्ग की व्यवस्था पर जोर दिया गया। श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए तालाब के चारों ओर बांस की बैरिकेडिंग लगाने की योजना बनाई गई है। प्रशासन ने बताया कि पूजा से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने की तैयारी चल रही है, ताकि लोग सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से छठ पर्व मना सकें।


0 Comments