अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनेगा Gangasagar Mela, CM Suvendu Adhikari ने की बड़ी घोषणा


गंगासागर :- वर्ष 2027 के जनवरी में आयोजित होने वाले गंगासागर मेले की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप में प्रशासनिक बैठक की। बैठक में मेले की तैयारियों पर लंबी चर्चा हुई, जिसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बड़ा संदेश दिया। मंच से उन्होंने कहा कि गंगासागर मेले को अंतरराष्ट्रीय मेले में रूपांतरित करने के लिए हम यहां आए हैं। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार भाजपा सरकार गंगासागर मेले का आयोजन करने जा रही है। गंगासागर मेले से पहले उन्होंने बड़ा ऐलान। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप स्टेडियम से घोषणा की कि जनवरी में गंगासागर मेले की तैयारी देखने आने से पहले जिले के सभी शरणार्थियों को CAA सर्टिफिकेट देना होगा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश से जो जान और धर्म बचाकर आए हैं, वे घुसपैठिए नहीं, शरणार्थी हैं। साथ ही उन्होंने बड़ा प्रशासनिक ऐलान किया। काकद्वीप अब महकमा नहीं रहेगा, नया जिला बनेगा। काकद्वीप, नामखाना, पाथरप्रतिमा और सागर ब्लॉक को जोड़कर ‘सुंदरबन मॉडल’ बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 साल लगे भी तो काकद्वीप को जिला बनाएंगे ही, सभी द्वीपों को जोड़कर सुंदरबन को मॉडल बनाएंगे। सुंदरबन विकास के लिए 1200 करोड़ रुपये के विशेष बजट का ऐलान करते हुए उन्होंने पूर्व सरकार पर निशाना साधा और कहा कि बांध मरम्मत के लिए 100 करोड़ और 2029 तक मुड़ीगंगा सेतु के उद्घाटन का लक्ष्य रखा गया है।

Post a Comment

0 Comments