NJP स्टेशन पर 'Aronai Express' ट्रेन से 1 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त, 2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार



सिलीगुड़ी :- New Jalpaiguri (NJP) रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर बरामद की है। इस मामले में दो महिलाओं समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि असम से चेन्नई जा रही सिलचर Aronai Express ट्रेन नंबर 15608 में नशीले पदार्थों की तस्करी हो रही है। सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और NJP GRP की सादे कपड़ों में तैनात टीम ने ट्रेन के एसी कोच में छापेमारी की। संदिग्धों को NJP स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर उतारा गया। तलाशी में उनके बैग से 18 साबुन के डिब्बे मिले, जिनके अंदर 250 ग्राम ब्राउन शुगर छिपाकर रखी गई थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल हलीम मजूमदार 31 वर्ष, रजिया बेगम लश्कर 28 वर्ष और खादीजा बेगम लश्कर 32 वर्ष के रूप में हुई है। तीनों असम के हैलाकांडी के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी में है और पता लगा रही है कि यह ड्रग्स कहां से लाई गई और चेन्नई में किसे सौंपी जानी थी।

Post a Comment

0 Comments