रानीगंज में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 24,300 रुपये के साथ 3 गिरफ्तार

रानीगंज - काली पूजा और दिवाली के अगले दिन यानी सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर जुए के अड्डे पर रानीगंज थाना के अंतर्गत पंजाबी मोड़ पुलिस चौकी के अधिकारियों ने छापा मारा। इस दिन पंजाबी मोड़ पुलिस चौकी इलाके के आनंदलोक के पास एक घर में चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने धावा बोला। सोमवार की रात करीब 12 बजे इस जुए के अड्डे में छापेमारी कर मौके से 24,300 रुपये नकद बरामद किए और जुआ खेलने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। बताया गया है कि गिरफ्तार सभी लोग रानीगंज इलाके के रहने वाले हैं। दिवाली और काली पूजा की रात से ही रानीगंज पुलिस जुए के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी दिन दुर्गापुर के जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर पूर्व तृणमूल पार्षद समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

Post a Comment

0 Comments