पुरुलिया : जाली लाटरी टिकट के खेल का पर्दाफाश पुरुलिअ जिले के निठुरिआ पुलिस स्टेशन एरिया में हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर Police ने Sarbari More पर एक Lottery की दुकान पर छापा मारा और अभियान चलाकर जाली Lottery Ticket बेचने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया।जानकारी के अनुसार, दुकान के मालिक Bhamuri निवासी Rajib Bauri एक व्यक्ति से नियमित रूप से Lottery Ticket लेता था, जो Jharkhand से Supply की जा रही थी।आरोप है कि Ticket को Jharkhand Border से West Bengal में तस्करी करके लाया जा रहा था।इस घटना के बाद Police ने जांच शुरू की और तीन लोगों को गिरफ्तार किया, हालांकि इस जाली Lottery के गिरोह में और कौन-कौन शामिल है, इसकी तहकीकात Police कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस गिरोह का Network Jharkhand - Bengal Border पर काफी सक्रिय है और कई दुकानों पर ऐसे नकली Ticket खपाए जा रहे थे।

0 Comments