हालांकि, अपार्टमेंट में रहने वालों का अंदाजा है कि बदमाश पहले से ही इस बात की जानकारी लेकर आए थे कि कौन सा फ्लैट खाली है। इसलिए पहले से की गई योजना के तहत ही यह चोरी की घटना हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रानीगंज थाना की पुलिस पहुंची और पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बारे में अपार्टमेंट के एक निवासी ने बताया, "मैं रात में जब उठा तो खिड़की के पर्दे की तरफ देखकर लगा कुछ देखा। पर्दा हटाकर देखा तो एक आदमी खड़ा था और एक नीचे की तरफ देख रहा था। तुरंत सचिव को बुलाया, लगा चोरी हो रही है, तब हम सब मिलकर शोर मचाने लगे, फिर दो से तीन मिनट में चोर भाग गए।"
.jpg)
.jpg)
0 Comments