Abhishek Banerjee के जन्मदिन पर Kalighat में खूनी संघर्ष, TMC और BJP कार्यकर्ताओं में जमकर चले ईंट-पत्थर, 7 घायल

Kolkata:-आज शनिवार को Diamond Harbour के TMC सांसद Abhishek Banerjee के जन्मदिन की सुबह ही उनके Kalighat स्थित आवास के सामने Mamata समर्थक TMC और BJP के कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प हो गई। जानकारी के मुताबिक देर रात से सुबह तक कई बार दोनों गुटों में धक्का-मुक्की, ईंट-पत्थरबाजी और हाथापाई हुई। सांसद Abhishek का आरोप है कि उनके समर्थकों पर BJP समर्थकों ने हमला किया है। हालात बिगड़ते देख मौके पर Kalighat Police Station की पुलिस पहुंची। इसके बाद Kalighat Police Station के OC के साथ भी सांसद Abhishek Banerjee की तीखी बहस हो गई।

इस घटना में दोनों पक्षों के कम से कम 7 लोग घायल हुए हैं!।पुलिस का आरोप है कि हालात पर काबू पाने के दौरान *TMC* समर्थकों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।

Post a Comment

0 Comments