Asansol के Burnpur में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, Excise Department की बड़ी कार्रवाई, 6 घंटे तक चला Raid

Asansol :- अब नकली शराब बनाने के आरोप में Asansol के Burnpur में आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा है। शनिवार को Asansol के Hirapur Police Station के अंतर्गत Burnpur के Narsinghbadh इलाके में हुई इस अचानक कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 4:30 बजे आबकारी विभाग के अधिकारियों ने अभियान शुरू किया। इसके बाद देशी शराब की दुकान के अंदर घुसकर तलाशी शुरू की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वहां देशी शराब को Packet में भरने का काम चल रहा था। इस अभियान में आबकारी विभाग के करीब 20 से 25 अधिकारी पांच गाड़ियों में आए थे। करीब 6 घंटे से भी ज्यादा समय तक यह तलाशी अभियान चला। इस देशी शराब की दुकान को लेकर स्थानीय लोगों में लंबे समय से नाराजगी थी।

उनका आरोप था कि ठीक सामने School है और इस शराब की दुकान पर दिन भर भीड़ लगी रहती थी। खुलेआम बिक्री होती थी। लगभग हर दिन नशे की हालत में मारपीट, झगड़े की घटनाएं होती थीं और इसका असर छोटे बच्चों और स्थानीय महिलाओं पर पड़ता था। इसलिए स्थानीय लोगों ने अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे। इस कार्रवाई में एक गाड़ी भरकर शराब की पेटियां और बोतलें जब्त कर आबकारी विभाग की टीम ने। इसके साथ ही देशी शराब की दुकान को Seal कर दिया गया है। हालांकि की इस कार्रवाई के बाद ठीक कितनी मात्रा में शराब बरामद हुई है और नकली शराब को Packet में भरने के आरोप में कितनी सच्चाई है, यह आबकारी विभाग की जांच के बाद ही साफ होगा। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments