BJP पश्चिम बंगाल में प्रीति नोनिया बनीं प्रदेश प्रवक्ता

कोलकाता :- भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम बंगाल ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। प्रदेश अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य, सांसद ने  प्रीति नोनिया को भारतीय जनता पार्टी,पश्चिम बंगाल का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। भाजपा पश्चिम बंगाल द्वारा  नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश जारी किया है  इस आदेश की कॉपी  राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री संगठन सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी सुनील बंसल, सह प्रभारी लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह, पिंकी कुशवाहा और प्रदेश महामंत्री संगठन अमिताभ चक्रवर्ती सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को भेजा दी गयी है। आसनसोल-पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर से जुड़ी प्रीति नोनिया की इस नियुक्ति को क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। मीडिया के क्षेत्र में अपने अनुभव और पत्रकारिता की समझ के साथ अब वह भाजपा की नीतियों, विचारधारा और राजनीतिकगतिविधियों को प्रदेश स्तर पर जनता के सामने रखने की जिम्मेदारी निभाएंगी।उनकी नियुक्ति से समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह है। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। 

Post a Comment

0 Comments