प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का रानीगंज में पुतला दहन


 रानीगंज: प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लेकर रानीगंज में   भाजपा किसान मोर्चा ने सड़क पर उतरकर बिरोध  प्रदर्शन किया। पश्चिम बर्धमान जिले के रानीगंज के वार्ड नंबर 91 में किसान मोर्चा की ओर से विरोध कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला फूंककर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एक वरिष्ठ नेता होकर देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं। उनका आरोप है कि एक तरफ प्रधानमंत्री देश को विकास की राह पर आगे ले जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन के दल देश की प्रगति में रोड़ा अटकाने का काम कर रहे हैं। 

वोट चोरी के आरोपों पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उनका कहना था कि वोट चोरी नहीं हुई, बल्कि जनता ने ही भ्रष्ट लोगों को वोट देना बंद कर दिया है। इसी बौखलाहट में विपक्षी दल जगह-जगह एकजुट होकर आंदोलन कर रहे हैं।इस प्रदर्शन में राजा भौमिक, शंकर साव, कैलाश गोस्वामी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments