दुर्गापुर: ड्यूटी के समय अपनी ही सर्विस रिवाल्वर की गोली से छलनी हो गए दुर्गापुर के कांकसा ट्रैफिक गार्ड के कांस्टेबल संजय जाना। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर अपनी सर्विस रिवाल्वर सिर पर लगाकर लगातार चार राउंड गोली चलाई उस कांस्टेबल ने। खून से लथपथ हालत में उस कांस्टेबल को पड़े हुए देखा उसके सहकर्मियों ने।
तुरंत उसे आनन-फानन में बिधाननगर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि अचानक किस वजह से उसने खुद पर गोली चलाई, इसको लेकर जांच शुरू हो गई है।

0 Comments