भ्रष्टाचार और हिंसा के आरोप में पूर्व TMC नेता Golam Rasool को घेरकर प्रदर्शन और मारपीट, इलाके में तनाव

दुर्गापुर :  भ्रष्टाचार और हिंसा का आरोप लगाकर Durgapur के Main Gate इलाके में पूर्व TMC नेता Golam Rasool को घेरकर BJP कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। रविवार रात इस घटना को लेकर Durgapur के Main Gate इलाके में भारी तनाव फैल गया। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान गुस्साए BJP कार्यकर्ताओं ने Golam Rasool पर हमला कर दिया और मारपीट की।

 BJP का आरोप है कि TMC के शासनकाल में Main Gate इलाके में Golam Rasool का काफी दबदबा था। उस समय BJP कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और डर दिखाकर इलाका छोड़ने पर मजबूर करने जैसी घटनाएं भी हुई थीं। 

घटना को लेकर स्थिति धीरे-धीरे गरमाती गई तो खबर मिलते ही मौके पर Durgapur थाने की भारी पुलिस फोर्स और Combat Force पहुंची। पुलिस ने तेजी से हालात को काबू में किया। बाद में Golam Rasool और उनके परिवार के सदस्यों को मौके से निकालकर सुरक्षित जगह पर ले जाया गया।

Post a Comment

0 Comments