जामुडिया :- आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट कम्युनिटी पुलिसिंग पर ज्यादा जोर दे रही है। इसी के तहत जामुडिया के चिचुडिया गांव में कम्युनिटी पुलिसिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार नीलकांतम ने लोगों संग वार्तालाप किया और उनकी समस्याएं सुनी। अधिकांश लोगों ने ट्रैफिक पुलिस द्वारा की जाने वाली चेकिंग को लेकर अपनी परेशानियों का जिक्र किया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर द्वारा लोगों को आश्वासन दिया गया कि जल्द ही समस्याओं का निवारण कर दिया जाएगा। इसके साथ ही एक आंगनवाड़ी कर्मी द्वारा आईसीडीएस केन्द्रों में पानी तथा बिजली की समस्या होने की बात कही गई। जिसपर कमिश्नर द्वारा स्थानीय थाना प्रभारी से विषय की संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाई करने का आदेश दिया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार नीलकांतम ने युवाओं को यूपीएससी और WBCS परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए नुस्खे बताए तथा छात्रों को एक समूह बनाकर पढाई लिखाई करने का सुझाव दिया।
इस दौरान स्थानीय युवाओं के बीच फुटबॉल तथा बॉलीबॉल का वितरण किया गया तथा एक कम्यूनिटी सेंटर का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीसीपी डॉ सोनावाने कुलदीप सुरेश, एसीपी श्रीमंत बनर्जी, जामुड़िया थाना प्रभारी राहुल देव मंडल, केन्दा फाडी प्रभारी सुकांत दास आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

0 Comments