Gangasagar Mela 2025 के लिए 12 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा सियालदह डिवीजन



कोलकाता :- सियालदह डिवीजन गंगासागर मेले के लिए 12 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ये ट्रेनें शियालदह, कोलकाता, नामखाना और काकद्वीप से विभिन्न स्थानों के लिए चलेंगी। 12 से 17 जनवरी तक इन ट्रेनों के अलावा तीन अन्य दैनिक ट्रेनों के मार्ग को भी बढ़ाया जा रहा है। 12 ट्रेनों में से तीन कोलकाता से, 2 नामखाना से, 5 लक्ष्मीकांतपुर और एक काकद्वीप से यह विशेष गैलपिंग ट्रेन चलेगी।


भीड़ में यात्रियों को टिकट काटने में परेशानी न हो, इसके लिए नामखाना में दो अतिरिक्त काउंटर खोले जाएंगे। इसके अलावा पांच अतिरिक्त मोबाइल यूटीएस सेवाएं होंगी। काकद्वीप में छह अतिरिक्त काउंटर और 15 अतिरिक्त मोबाइल यूटीएस सेवाएं खोली जाएंगी। शियालदह में बुकिंग काउंटर पर्याप्त संख्या में होने के कारण वहां केवल चार मोबाइल यूटीएस खोले जाएंगे, यह जानकारी शियालदह के सीनियर डीसीएम पवन कुमार ने दी।


गौरतलब है कि 10 से 15 जनवरी तक सागरद्वीप में गंगासागर मेला लगेगा। राज्य के साथ-साथ पूरे देश के अधिकांश तीर्थयात्री मेले में भीड़ लगाते हैं। प्रशासन को कई लाख लोगों के इकट्ठा होने की उम्मीद है। उसी के अनुसार कड़ी सतर्कता भी बरती जा रही है। विशेष रूप से घुसपैठ के खतरे के बीच सुरक्षा को और मजबूत किया गया है। जलमार्ग पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। तैयारी का जायजा लेने के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गंगासागर जा रही हैं।

Post a Comment

0 Comments