बर्नपुर में SAIL ISP के निर्देश पर स्कूल की दीवार और क्वार्टर तोड़े गए

आसनसोल :- स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड, आसनसोल स्टील प्लांट (SAIL ISP) के निर्देश पर शुक्रवार को आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 75 के अंतर्गत आने वाले बर्नपुर इलाके में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान छोटादिखारी हाई स्कूल की दीवार को तोड़ दिया गया, साथ ही न्यू टाउन 10 नंबर में स्थित एक बंद पड़े क्वार्टर को भी गिराया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अगले महीने 4 तारीख (दिसंबर) तक न्यू टाउन इलाके में बड़े पैमाने पर डिमोलिशन (तोड़ने) की परियोजना है। इस परियोजना के तहत न्यू टाउन की सभी दुकानों को तोड़ा जाएगा। 10 नंबर टाउन से लेकर 16 नंबर टाउन तक के सभी क्वार्टरों को ध्वस्त किया जाएगा। इस संभावित बड़ी कार्रवाई की खबर से वहाँ के छोटे व्यापारी और निवासी बेहद चिंतित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह तोड़फोड़ उनके व्यापार और आवास पर सीधा संकट लाएगी, जिससे उनका भविष्य अनिश्चित हो गया है। नगर निगम या सेल प्रबंधन की ओर से इस विस्तृत डिमोलिशन ड्राइव को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई से आशंकाएँ प्रबल हो गई हैं।

Post a Comment

0 Comments