रानीगंज (राम बाबू यादव) :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए Trinamool Congress ने मंगलवार को सभी 291 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी। जबकि दार्जिलिंग, कर्सियांग और कलिम्पोंग विधानसभा सीट अनिक थापा की पार्टी के लिए छोड़ दी है। राज्य की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो Mamta Banerjee ने कालीघाट स्थित अपने आवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव Abhishek Banerjee और प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बक्शी भी मौजूद रहे।
पश्चिम बर्दवान जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों के लिए भी तृणमूल कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिया है। Asansol North विधानसभा क्षेत्र से मलय घटक, Asansol South विधानसभा क्षेत्र से तापस बनर्जी, Kulti विधानसभा क्षेत्र से अभिजीत घटक, बाराबनी विधानसभा क्षेत्र से विधान उपाध्याय, Raniganj विधानसभा क्षेत्र कालो वरन मंडल, Jamuria विधानसभा क्षेत्र से हरेराम सिंह, पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र से नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, दुर्गापुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से प्रदीप मजुमदार और दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कवि दत्त को तृणमूल कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। तृणमूल कांग्रेस ने 3 नए चेहरों को टिकट दिया है, इनमें कवि दत्त, अभिजीत घटक और कालो वरन मंडल शामिल है।



0 Comments