BJP ने जारी की 112 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, Raniganj से वकील पार्थ घोष को टिकट

कोलकाता (राम बाबू यादव) :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें 112 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। इस नई सूची के साथ भाजपा अब तक कुल 256 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है, जबकि 38 सीटों पर सस्पेंस बरकरार है। Raniganj विधानसभा क्षेत्र से BJP ने वकील पार्थ घोष को टिकट देकर सबकों चौका दिया है। पार्थ घोष अंडाल के दुबचुरिया इलाके के रहने वाले हैं और बीजेपी के लीगल सेल से जुड़े हैं। इस सूची में पार्टी ने अनुभवी नेताओं के साथ-साथ नए चेहरों और पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों पर भी भरोसा जताया है। विशेष रूप से उत्तर 24 परगना के जगतदल से पूर्व आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार और बिधाननगर से डॉक्टर शारद्वत मुखोपाध्याय को चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं, संदेशखाली आंदोलन का चेहरा रहीं रेखा पात्र को हिंगलगंज से टिकट दिया गया है, जबकि संदेशखाली सीट से सनत सरदार उम्मीदवार होंगे। 





भाजपा की इस सूची में कई दिलचस्प चुनावी मुकाबले देखने को मिलेंगे। सोनारপুর दक्षिण केंद्र में तृणमूल की लवली मैत्र के खिलाफ भाजपा ने रूपा गांगुली को मैदान में उतारकर मुकाबले को हाई-प्रोफाइल बना दिया है। हावड़ा के श्यामपुर से हिरण चटर्जी और टॉलीगंज से पापिया अधिकारी को टिकट मिला है। बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह को नोआपाड़ा से प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि बैरकपुर विधानसभा सीट के लिए वकील कौस्तुभ बागची के नाम की चर्चा है, हालांकि इस सूची में उस केंद्र का नाम शामिल नहीं है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा इस सीट से आरजी कर अस्पताल कांड की पीड़िता के परिवार से किसी को मौका दे सकती है। पूर्व केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक को माथाभांगा से और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभেন্দু अधिकारी के भाई दिव्येंदु अधिकारी को एगरा से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने मतुआ गढ़ माने जाने वाले बनगांव उत्तर, बनगांव दक्षिण और गायघाटा में अपने मौजूदा विधायकों अशोक कीर्तनिया, स्वपन मजूमदार और सुब्रत ठाकुर पर ही भरोसा जताया है। कोलकाता की महत्वपूर्ण सीटों पर भी दिग्गजों को जगह मिली है, जिसमें माणिकतला से तापस राय और काशीपुर-बेलगाछिया से रितेश तिवारी प्रमुख हैं। वहीं, पहली सूची में एक बदलाव करते हुए विष्णुपुर से अब विश्वजीत खां को प्रत्याशी बनाया गया है।

Post a Comment

0 Comments