स्टाइल होम फर्नीचर का यह नया शोरूम अपने आप में आधुनिकता और क्लासिक डिजाइन का अद्भुत संगम है। यहाँ ग्राहकों के लिए बेडरूम सेट, सेंटर टेबल, वार्डरोब, सोफा सेट, डाइनिंग सेट, ऑफिस फर्नीचर और टीवी कैबिनेट की एक विशाल और 'यूनिक' श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है। शोरूम की सबसे बड़ी विशेषता इसका एक्सक्लूसिव कलेक्शन है, जो साधारण फर्नीचर से हटकर घर को एक शाही लुक देने का वादा करता है।
उद्घाटन के अवसर पर अर्चना अग्रवाल ने बताया कि आसनसोल और धनबाद की सफलता के बाद रानीगंज में यह स्टाइल होम फर्नीचर का तीसरा शोरूम है। उन्होंने फर्नीचर के विशिष्ट संग्रह पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यहाँ उपलब्ध खुद की मैन्युफैक्चरिंग है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यहाँ 'कस्टमाइजेशन' की सुविधा उपलब्ध है। यानी ग्राहक अपनी पसंद, रंग और घर की जगह के अनुरूप किसी भी फर्नीचर को कस्टमाइज करवा सकते हैं। गुणवत्ता और नवीन डिजाइनों के प्रति शोरूम की प्रतिबद्धता रानीगंज के बाजार में एक नया मानक स्थापित करने के लिए तैयार है।

0 Comments