Asansol में वेतन न मिलने पर PHE के पंप ऑपरेटरों का विरोध प्रदर्शन

आसनसोल :- आसनसोल के जुबली मोड़ इलाके में गुरुवार को पीएचई (Public Health Engineering) विभाग कार्यालय के सामने पंप और वाल्व ऑपरेटरों ने वेतन न मिलने के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। जो बंगाल तृणमूल PHE कॉन्टैक्टर वर्कर्स यूनियन के बैनर चले या प्रदर्शन किया गया ।कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले दो महीने से उनका मेहनताना नहीं मिला है, जिसके कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

संगठन के पश्चिम बर्धमान जिला उपाध्यक्ष समरेश बनर्जी ने बताया कि जब भी वे वेतन के बारे में बात करते हैं, तो उन्हें बताया जाता है कि वे ठेकेदार के अधीन काम करते हैं। वहीं, ठेकेदार से बात करने पर जवाब मिलता है कि पीएचई विभाग से अभी तक पैसा नहीं आया है, इसलिए वेतन रोक दिया गया है। कर्मचारी इस 'ठेकेदार बनाम विभाग' की रस्साकशी से तंग आ चुके हैं। समरेश बनर्जी ने स्पष्ट माँग रखी कि चूंकि वे पीएचई का काम करते हैं, इसलिए उनका वेतन सीधे विभाग द्वारा जारी किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारी ऑपरेटरों ने वेतन भुगतान के अलावा निम्नलिखित माँगें भी रखीं। ऑपरेटरों को 8 घंटे से कहीं अधिक काम करवाया जाता है, इसलिए सभी के लिए 8 घंटे की कार्य सीमा तय की जाए। सभी पंप और वाल्व ऑपरेटरों के लिए प्रोविडेंट फंड (PF) और ईएसआई (ESI) की सुविधा तुरंत शुरू की जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो वे अपने विरोध को और तेज करेंगे।

वहीं PHE विभाग के अधिकारी संजीव कुंडू ने कहा कि सामान्य तौर पर जिस तरह से वेतन का भुगतान होता है इस तरह से होता आ रहा है। वर्क ऑर्डर देकर कार्य होता है और यह उच्च प्रबंधन द्वारा लिया गया निर्णय है। इस विषय की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments