रानीगंज :- रानीगंज के एनएसबी रोड स्थित निर्माणाधीन श्री शक्तिधाम में चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य पर 9 दिवसीय नवरात्री उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्री शक्ति धाम चेरिटेबल ट्रस्ट रानीगंज द्वारा 19 मार्च को नवरात्र उत्सव की शुरुआत की गयी थी। इस नवरात्रि उत्सव को विभिन्न रूपों में बांटा गया है। प्रथम चार दिन भजन-कीर्तन एवं तीन दिन पाली सती दादी जी शाकभंरी माता एवं जीण माता का मंगल पाठ किया जा रहा है एवं अंत के दो दिन भजन-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को नवरात्रि उत्सव के 6 वें दिन पाली सती दादी जी के मंगल पाठ का आयोजन किया गया। दादी के दरवार को भव्य रुप से सजाया गया था। वाचिका सुषमा जोशी ने मंगलपाठ करवाया। इसदिन पालीसती दादी जी के भक्तों के साथ-साथ शाकभंरी, जीणमाता के भक्तों ने बड़ी संख्या में पालीसती दादी जी के मंगलपाठ में शामिल हुए। हर वर्ष चैत्र नवरात्र उत्सव के मौके पर श्री शक्तिधाम चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में नवरात्र उत्सव मनाया जाता है।
प्रतिदिन भजन, कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन होता है। वक्त के साथ-साथ श्री शक्तिधाम चेरिटेबल ट्रस्ट के आयोजनों में भक्तों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है। श्री श्याम मंदिर से सटे श्री शक्ति धाम में पाली सती दादी जी, शाकभंरी माता एवं जीण माता का मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। यानी यह क्षेत्र भक्तिमय क्षेत्र के नाम से जाना जाएगा। क्योंकि इस क्षेत्र में सबसे पहले अमृत कुंज आश्रम, इसके पश्चात श्री श्याम मंदिर और श्री शक्ति धाम का भी निर्माण हो रहा है। नवरात्री उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हो, इसके लिए सभी पहलुओं पर ठंडे मन से ध्यान दिया जा रहा है।

0 Comments