Jamuria में पेयजल संकट से हाहाकार, महिलाओं ने जाम किया नेशनल हाइवे-19

जामुड़िया :- तीव्र जल संकट से परेशान स्थानीय निवासियों ने गुरुवार को जामुड़िया के श्रीपुर मोड़ पर नेशनल हाइवे 19 (NH-19) को जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाओं सहित इलाके के निवासी सड़क पर उतर आए, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से उनके क्षेत्र में पानी का घोर संकट बना हुआ है। जहाँ पहले पानी की आपूर्ति नियमित रूप से होती थी, अब वह अनियमित और अपर्याप्त हो गई है। 


लोगों का कहना है कि कई बार तो लगातार कई दिनों तक पानी की आपूर्ति बंद रहती है, जिससे दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस अवरोध के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। जाम की सूचना मिलते ही जामुड़िया थाने की श्रीपुर फाड़ी पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। पुलिस के ठोस आश्वासन के बाद, प्रदर्शनकारियों ने अपना जाम हटा लिया। इसके बाद, राष्ट्रीय राजमार्ग पर धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका।

Post a Comment

0 Comments