Raniganj में ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे 3 लोग

रानीगंज :- रानीगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर टीबी अस्पताल के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में कंटेनर ट्रक की टक्कर से एक मारुति कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, कार में सवार तीनों लोग बाल बाल बच गए। कार चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि एक महिला और एक अन्य पुरुष यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी मिलते ही रानीगंज थाने की पंजाबी मोड़ फाड़ी पुलिस और ट्रैफिक पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बचाकर आसनसोल जिला अस्पताल भेजा गया।


घटना के संबंध में पता चला है कि जामुड़िया की ओर से आ रही मारुति कार दुर्गापुर जाने के दौरान रानीगंज टीबी अस्पताल के पास एक डंपर के पीछे रुकी थी। डंपर जब राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे की सड़क पर मुड़ रहा था, तभी आसनसोल से दुर्गापुर की ओर जा रहा एक कंटेनर ट्रक ने पीछे खड़ी मारुति कार को तेज रफ्तार से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मारुति कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन कार में सवार तीनों लोग बाल-बाल बच गए।

इस घटना के बाद, स्थानीय निवासियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के इस खतरनाक हिस्से पर फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि यह क्षेत्र आवागमन के लिए बहुत खतरनाक है और यदि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यहां एक फुट ओवरब्रिज का निर्माण करता है, तो सभी लोग सुरक्षित रूप से सड़क पार कर सकेंगे।

Post a Comment

0 Comments