रानीगंज में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास, खर्च होंगे 16 लाख रुपये

रानीगंज :- बुनियादी ढांचे और आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में एडीडीए ने महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। रानीगंज के वार्ड संख्या 36 स्थित श्री श्याम मंदिर के समीप सुकांत पल्ली में 'इंटरलॉकिंग कंक्रीट ब्लॉक पेवमेंट' तकनीक से सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ। इस कार्य के लिए आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (एडीडीए) द्वारा 16 लाख 13 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी और एडीडीए के चेयरमैन कवि दत्त उपस्थित थे। दोनों ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और आधारशिला रखकर निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर बोरो चेयरमैन मोज्ज्मिल हुसैन शहजादा, पार्षद ज्योति सिंह, पवन केजरीवाल, विमल सराफ, अरुण राजपुरिया, जुगल किशोर गुप्ता, विष्णु सराफ, प्रदीप बाजोरिया भी मौजूद रहे। शिलान्यास समारोह के पश्चात विधायक तापस बनर्जी और एडीडीए के चेयरमैन कवि दत्त श्री श्याम मंदिर भी पहुंचे। जहां उन्होंने श्री श्याम बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्री श्याम मंदिर ट्रस्ट के तरफ से उन्हें विशेष तौर पर सम्मानित भी किया गया। 


विधायक तापस बनर्जी ने कहा कि हमारा उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में उन्नत सड़क संपर्क सुनिश्चित करना है। सुकांत पल्ली के निवासियों की यह पुरानी मांग थी, जिसे आज पूरा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विकास कार्यों को हम जमीनी स्तर पर हर व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एडीडीए चेयरमैन कवि दत्त ने कहा कि एडीडीए सभी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। 16 लाख की लागत से बनने वाली यह आधुनिक सड़क न केवल टिकाऊ होगी। हम गुणवत्तापूर्ण काम और इसे समय पर पूरा करने पर जोर दे रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments